2023 विधानसभा चुनाव की विषम परिस्थितियों में हम जनता के साथ मिलकर लड़े

16-Aug-2024

2023 विधानसभा चुनाव की विषम परिस्थितियों में हम जनता के साथ मिलकर लड़े

2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय के साथ इस बात पर मुहर लग गई थी कि प्रदेश के नेतृत्व ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जताया था। 2018 से 2023 तक प्रदेश तमाम विषम परिस्थितियों से गुजर चुका है। जिस संकल्प के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री इस देश के गौरव परम पूजनीय स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था, 2018 से 2023 के दौर में ऐसा लगा मानो एक राज्य को तोड़ने की,खंडित करने की,जन भावनाओं को आहत करने की, छत्तीसगढ़ की छवि को धूमिल करने की पुरजोर कोशिश की गई हो। राज्य के गरीब, युवा, महिलाएं सब बेहद परेशान थे, असुरक्षा का माहौल इस राज्य के जन-जन ने देखा है।


2023 विधानसभा चुनाव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए,छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के जन-जन ने लड़ा था। जनता को यह पूरा विश्वास था की 2023 विधानसभा चुनाव में बनने वाली बीजेपी सरकार कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी,युवाओं को उनका अधिकार दिलाएगी।गरीब,महिलाएं,आदिवासी हर धर्म हर जाति के विकास के लिए संकल्पित भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आज देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में सुशासन के मार्ग को प्रशस्त कर रही है।





India  UK