ब्लॉग
एक कुशल रणनीतिकार, ऊर्जावान और हिन्दुत्व के उत्कृष्ट ध्वजवाहक
ब्लॉग -
- 2023 विधानसभा चुनाव की विषम परिस्थितियों में हम जनता के साथ मिलकर लड़े: नंदन जैन
2023 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय के साथ इस बात पर मुहर लग गई थी कि प्रदेश के नेतृत्व ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर विश्वास जताया था। 2018 से 2023 तक प्रदेश तमाम विषम परिस्थितियों से गुजर चुका है। जिस संकल्प के साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री इस देश के गौरव परम पूजनीय स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था, 2018 से 2023 के दौर में ऐसा लगा मानो एक राज्य को तोड़ने की,खंडित करने की,जन भावनाओं को आहत करने की, छत्तीसगढ़ की छवि को धूमिल करने की पुरजोर कोशिश की गई हो। राज्य के गरीब, युवा, महिलाएं सब बेहद परेशान थे, असुरक्षा का माहौल इस राज्य के जन-जन ने देखा है।
2023 विधानसभा चुनाव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ने नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान के लिए,छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के जन-जन ने लड़ा था। जनता को यह पूरा विश्वास था की 2023 विधानसभा चुनाव में बनने वाली बीजेपी सरकार कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाएगी,युवाओं को उनका अधिकार दिलाएगी।गरीब,महिलाएं,आदिवासी हर धर्म हर जाति के विकास के लिए संकल्पित भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार आज देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश में सुशासन के मार्ग को प्रशस्त कर रही है
- 2 सहज और दूरदर्शी सोच से पूरा हो रहा सुशासन का संकल्प।
छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद जनता इस बात को लेकर आश्वस्त थी कि प्रदेश का नेतृत्व किसी ऐसे व्यक्ति के हाथ में होगा जो छत्तीसगढ़ की भावनाएं, छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब, छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए सदैव खड़ा रहेगा। मुख्यमंत्री के रूप में आदिवासी वर्ग से आने वाले एक कुशल नेतृत्वकर्ता, बेहद सरल और सहज श्री विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी। दूरदर्शी सोच के साथ शपथ ग्रहण के साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय के जनकल्याणकारी फैसलों ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त कर दिया कि यह सरकार जनता को समर्पित सरकार है। जिस संकल्प के साथ, जिस भाव के साथ जनता ने चुनाव में जीत दिलाई है इस संकल्प को पूरा करना मुख्यमंत्री सहित भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
किसानों के हितों में लिए जा रहे महत्वपूर्ण फैसले, महतारी वंदन जैसी महत्वपूर्ण योजना, राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए नियद नेल्लानार जैसी योजनाओं ने विश्वास को दृढ़ कर दिया कि अब सुशासन का संकल्प स्वर्णिम छत्तीसगढ़ में पूरा होकर रहेगा।
कुशल नेतृत्व के कारण आज जन भावनाओं के अनुरूप तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ को जिस खाई में धकेलने का काम पूर्व की कांग्रेस सरकार ने किया था उसे बाहर आने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन वह समय वह सवेरा उजालों से परिपूर्ण होगा राज्य नए आयाम स्थापित होंगे।
3 राज्य के युवाओं को राज्य में रोजगार के अवसर मिले,इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी:नंदन जैन
बेहतर शिक्षा के साथ ही बेहतर भविष्य का संकल्प पूरा हो सकता है। प्रदेश के भविष्य हमारे बच्चों को बेहतर शिक्षा के मार्ग़ पर प्रशस्त करते हुए उन्हे सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने के लिए सामाजिक,आर्थिक,प्रशासनिक स्तर पर काम करने वाले लोगों को सामूहिक प्रयास करते हुए एक नई सोच का सृजन करना होगा। ऐसा करते हुए हम राज्य के कुशल मानव संसाधन को राज्य में बेहतर अवसर देकर रोजगार और खुद के व्यापार को शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
रोजगार को एक सीमित खांचे में रखकर सोचना कितना सही है? आज के परिदृश्य में बेहतर और उत्कृष्ठ शिक्षा और विशेष रूप से रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के साथ ही नई शिक्षा नीति लागू करने का निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी ने लिया है। सरकार का लक्ष्य रोजगार उन्नमुखी शिक्षा से प्रदेश के मानव संसाधन को जोड़ना है। राज्य में नए व्यावसायिक उद्देश्य, निवेश के नए आयाम स्थापित करने के लिए सरकार ने महत्वपूर्व कदम उठाए हैं जिससे प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उसके माध्यम से रोजगार सृजन का संकल्प सामूहिक प्रयास के साथ ही पूरा होगा।
संपर्क –
GMAIL –
फ़ोन ऑफिस- 0771- 4075243
ऐड्रेस- सी – 11, सेक्टर -1, देवेंद्र नगर, रायपुर, छत्तीसगढ़